राम सेवा

HHRTC    20-Sep-2023
Total Views |
राम सेवा - राम सबकी चेतना का सजीव नाम है। श्री राम अपने भक्त को उसके हृदय में वास करके सुख सौभाग्य प्रदान करते हैं। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में लिखा है कि प्रभु के जितने भी नाम प्रचलित हैं उनमें सर्वाधिक श्रीफल देने वाला नाम राम का ही है। राम नाम सबसे सरल और सुरक्षित है और इसके जप से लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित रूप से होती है।
 
राम का महत्व इसलिए नहीं है, क्योंकि उन्होंने जीवन में इतनी मुश्किलें झेलीं; बल्कि उनका महत्व इसलिए है कि उन्होंने उन तमाम मुश्किलों का सामना बहुत ही शिष्टता पूर्वक किया। उस दौरान वे एक बार भी न तो क्रोधित हुए, न उन्होंने किसी को कोसा और न ही घबराए या उत्तेजित हुए। हर स्थिति को उन्होंने बहुत ही मर्यादित तरीके से संभाला।
 
श्रीराम की सेवा सनातन भारत में सर्वोपरिय है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की सेवा में लीन होकर अपने जीवन में सुख शांती अनुभव करने वाले महानुभावों की संख्या अनेक है। 1985 के बाद नागरिकों ने अनेक प्रकार से उत्स्फूर्त होकर श्रीराम जन्मभूमि के कार्य में भाग लिया है। इस श्रृंखला में एक नए अध्याय के रूप में, “दो धागे श्रीराम के लिए...!” अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम की मूर्ति के लिए वस्त्र बुनने का यह अद्भुत आविष्कार पुणे में साकार किया जा रहा है। भारतीय समाज की विभिन्न जातियों, पंथों, क्षेत्रों के नागरिक अपनी आर्थिक स्थिति और भाषाई विविधता की सीमाओं को पार करके राम राय के लिए कपड़े बुनेंगे और दुनिया के सामने जज्वाला देशभक्ति का एक महान उदाहरण स्थापित करेंगे।